Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 050 (Caution danger of an avalanche)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

50. ध्यान दीजिये, अवलांच का खतरा है


स्विज़रलैंड के पहाड़ों में एक लड़का आपनी भेड़ें पालता था | उसे फूल और चमकदार हिमनद में बहते हुए बर्फ के टुकड़े बहुत प्रिय थे | एक धुमक्कड़ पहाड़ की छोटी पगडंडी से होता हुआ वहाँ पहुँचा |

धुमक्कड़: “स्वागत, तुम्हारा नाम क्या है ?”

हरीश: “स्वागत, मैं हरीश हूँ |”

धुमक्कड़: “क्या तुम यहाँ अकेले हो ?”

हरीश: “जी हाँ, मैं छुट्टियों में यहाँ अपने पिता की भेड़ें पालता हूँ |”

धुमक्कड़: “तब तो तुम चरवाहे हो | क्या तुम अच्छे चरवाहे को जानते हो ?”

हरीश: “नहीं, वह कौन है ?”

धुमक्कड़: “प्रभु यीशु | पवित्र शास्त्र में कहा गया है कि लोग आज्ञा न पालने वाली भेड़ें हैं जो खुशी से अपने मार्ग पर चलती रहती हैं | अच्छा चरवाहा हमें ढ़ूँडता रहता है | वह हमारा मार्गदर्शन और हमारी चिंता करना चाहता है और एक दिन हमें स्वर्ग में ले जाना चाहता है |”

हरीश: “क्या मेरे मरने के बाद आप मुझे वहाँ ले जायेंगे ?”

धुमक्कड़: “हाँ, तुम्हें केवल आप से बिन्ती करनी होगी कि आप तुम्हारे चरवाहे बन जायें |”

हरीश: “मैं ऐसा इसी समय करना चाहूँगा |”

हरीश ने छोटी सी प्रार्थना की जो उस के दिल से निकली थी | वह यीशु का होना चाहता था “धुमक्कड़ ने आगे जाने से पहले, हरीश से कहा :

धुमक्कड़: “अब तुम हमेशा के लिये अच्छे चरवाहे के हो गये हो | तुम यह कह सकते हो : प्रभु मेरे चरवाहे हैं | देखो, तुम अपनी उँगलियों का प्रयोग पवित्र शास्त्र का यह वचन कहने के लिये कर सकते हो |”

हरीश ने वह वचन दोहराया और हर शब्द के लिये अपनी एक उंगली बायें हाथ पर रखी | उस ने चौथी उंगली विशेषत: मजबूती से पकड़ी और
कहा :

हरीश: “प्रभु मेरे चरवाहे हैं |”

उस ने खुश हो कर यह बात चीत अपने माता पिता को बताई | उस की छुट्टियाँ समाप्त हो गईं और हरीश को फिर से स्कूल जाना पड़ा |

सर्दी का मौसम आ गया और स्विज़रलैंड के पहाड़ों पर सर्दी का मौसम खतरनाक भी हो सकता है | कभी कभी बर्फ की चट्टानों के गिरने का खतरा भी होता है |

हरीश बर्फ के ऊँचे ढेर में से गुजर रहा था | अचानक उसे गरजने की आवाज आई | वह भागना चाहता था परन्तु बहुत देर हो चुकी थी | बर्फ की चट्टानों ने उसे दबा लिया और बर्फ के भारी बोझ के नीचे उसे गाड़ दिया |

जब अंधेरा छा गया, तब उस के माता पिता को चिंता हुई | वह घंटों तक उसे ढ़ूँड़ते रहे | अंत में जब उन्हों ने उसे पाया तब उन्हों ने देखा कि वह अपने बायें हाथ की चौथी उंगली को मजबूती से पकडे हुए था | मरते समय, हरीश ने अपने अच्छे चरवाहे को याद किया |

उस के माता पिता बहुत दु : खी हुए | परन्तु उन्हें यह जान कर शांति हुई कि एक दिन वे हरीश को स्वर्ग में फिर से देखेंगे | उस दिन, जब वे स्वय: हमेशा के लिये अच्छे चरवाहे के साथ होंगे |

क्या तुम भी ऐसा कह सकोगे : प्रभु मेरे अच्छे चरवाहे हैं ?


लोग: वर्णनकर्ता, धुमक्कड़, हरीश

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 23, 2018, at 03:26 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)