Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 076 (Three lies in one night )

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

76. एक रात में तीन झूट


पतरस: “नहीं, वह सच नहीं है ! मैं ऐसा कभी नहीं करूँगा |”

कभी कभी पतरस दिखावा किया करता था, परन्तु मेरा विश्वास है कि वह जो बोलता था वैसा निश्चय ही सोचता भी था |

पतरस: “मेरे साथ ऐसा कभी न होगा |”

क्या तुम ने कभी ऐसा सोचा था ? उस रात जब पतरस, यीशु और दूसरे चेलों के साथ चल रहा था तब वह निश्चित था | उस समय जब कि अंधेरा छाया हुआ था और उदासी छाई हुई थी, तब यीशु चलते चलते अचानक रुक गये और उन से बात चीत करने लगे |

यीशु: “इसी रात को तुम सब मुझ से बिछड जाओगे और मुझे छोड़ दोगे |”

पतरस: “कभी नहीं | चाहे दूसरे सभी आप को छोड़ दें पर मैं कभी ऐसा न करूँगा |”

यीशु हमारे दिल के भेद जानते हैं |

यीशु: “पतरस, मैं तुम्हें जानता हूँ | मुर्ग के बांग देने से पहले तुम तीन बार कहोगे कि तुम मुझे जानते ही नहीं थे |”

पतरस: “प्रभु यीशु, मैं कभी ऐसा न करूँगा; आप का इनकार करने की बजाय मैं अपने प्राण दे दुंगा |”

दूसरे चेलों ने भी यही कहा | परन्तु यीशु बेहतर जानते थे |

इस के तुरन्त बाद जब आप के शत्रु यीशु को बाँध कर ले गये, आप के सब चेले आप को छोड़ कर चले गये |
पतरस भी डर गया था | परन्तु बहुत दूर से वह आप के पीछे पीछे चल रहा था क्योंकि वह देखना चाहता था कि वे लोग आप के साथ क्या करने वाले थे |

पतरस: “वे आप को कहाँ ले जा रहे हैं ? कहीं महायाजक के महल में तो नहीं ? मेरा क्या होगा ? बहतर है कि मैं किसी का ध्यान आकर्शित न करूं ताकि वे मुझे भी बंदी न बना लें |”

पतरस अपने प्रभु के शत्रुओं के साथ बैठ गया | उन के साथ वह वहाँ आँगन में आग के पास अपने आप को सेक रहा था | क्या वहाँ रहना योग्य
था ? यीशु का मित्र उन लोगों के साथ जो यीशु से घ्रणा करते थे ?

पहली सेविका: “अरे तुम, तुम मुझे जाने पहचाने दिखाई दे रहे हो | क्या तुम भी यीशु के साथ नहीं थे ?”

पतरस: “मैं ? तुम्हें यह कल्पना कहाँ से आई ? मैं नहीं जानता कि तुम क्या कह रही हो ?”

दूसरी सेविका: “देखो, वह इस यीशु के साथ था |”

पतरस: “यह सच नहीं है | मैं उस मनुष्य को जानता भी नहीं |”

सेवक: “ऐसा कोई भी व्यक्ति बोल सकता है | निश्चय ही तुम यीशु के साथ थे | तुम्हारी भाषा यह स्पष्ट कर रही है |”

पतरस: “यह बकवास बंद करो | मैं तुम्हें बता रहा हूँ कि मैं यीशु को नहीं जानता |” (मुर्ग के बांग देने की आवाज)

घबरा कर पतरस ने चारों ओर देखा | उस समय, यीशु को ले जाया जा रहा था | जैसे ही आप पतरस के पास से गुजरे, आप ने दुखी हो कर पतरस की ओर देखा | यह देखना पतरस के दिल में घुस गया | और पतरस को यीशु के शब्द याद आये जो आप ने कुछ घंटों पहले कहे थे |

पतरस ने यीशु को धोका दिया | और वह बहुत पश्चताप कर रहा था | वह बाहर जा कर बहुत रोया | क्या इस के बावजूद वह जानता था कि यीशु अब भी उस से प्रेम करते हैं ?


लोग: वर्णनकर्ता, यीशु, पतरस, दो सेविकायें, सेवक

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 23, 2018, at 03:11 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)