Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 075 (Special binoculars)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

75. विशेष दूरबीन


क्या तुम जानते हो कि भविष्यवक्ता कौन होता है ?

साराह: “परमेश्वर उसे आपनी योजनायें बताता है |”

आस्मस: “वह भविष्यवाणी कर सकता है |”

यह भी कह सकते हैं कि भविष्यवक्ता वह व्यक्ति होता है जिसे परमेश्वर की ओर से विशेष दूरबीन मिली हुई होती है | ऐसी दूरबीन जिस के द्वारा वह भविष्य की वस्तुयें देख सकता है और ऐसी वस्तुयें भी देख सकता है जिसे कोई और नहीं देख सकता |

जकर्याह ने भी भविष्य की घटनायें देखीं और परमेश्वर ने उन्हें जो कुछ बताया उसे उन्हों ने लिखा: पवित्र शास्त्र का यह वचन पढ़ो :

लड़की: “ऐ यरूशलेम खुशी मना, तेरा राजा तेरे पास आ रहा है जो धार्मिक, विजेता, नम्र और गधे पर सवार हो कर आ रहा है |”

परमेश्वर ने जो भविष्य वाणी की वह सत्य रूप से वैसी ही हुई | जकर्याह ने जो पहले से देखा था, ५०० साल के बाद पूर्णत : हो गया |

यीशु यरूशलेम के मार्ग पर थे | आप एक छोटे से गाँव में आये और वहाँ से आप ने अपने दो चेलों को आगे भेजा |

यीशु: “अगले नगर में जाओ | वहाँ तुम एक गधा देखोगे | उस की रस्सी खोल कर उसे मेरे पास ले आओ |”

चेला: “क्या हम उसे वैसे ही ला सकते हैं ?”

यीशु: “यदि कोई तुम से पूछे कि तुम गधे को क्यों ले जा रहे हो तो तुम उसे कह देना कि प्रभु को उस की आव्यशकता है |”

चेला: “यदि आप कहते हैं तो हम वैसा ही करेंगे |” (पक्के मार्ग पर चलने की आवाज)

वे दो पुरुष उस गाँव में गये और जैसे यीशु ने कहा था वैसे ही पाया | उन्हों ने गधे को पाया और उस की रस्सी खोल दी |

गधे का मालिक: “अरे, तुम दोनों क्या कर रहे हो ? वह गधा मेरा है |”

चेला: “प्रभु को उस की आव्यशकता है और उसे लेने के लिये हमें भेजा है |”

गधे का मालिक: “तुम्हारा प्रभु ? तब तो ठीक है | सब कुछ ठीक है | उसे ले जाओ |”

(पक्के मार्ग पर चलने की आवाज)

चेले उस गधे को यीशु के पास ले आये, अपने कपड़े उस जानवर पर रखे और यीशु उस गधे पर सवार हो गये | दूसरे लोगों ने अपने कपड़े गालीचे के समान जमीन पर फैलाये और खजूर की टहनियाँ स्वागत के लिये हिलाते रहे | बहुत प्रसन्न हो कर उन्हों ने यीशु का स्वागत किया |

लोग: ”ऐ यरूशलेम, प्रसन्न हो?खुशी मना, तेरा राजा तेरे पास आ रहा है |”

लोग: “होसन्ना ! राजा का स्वागत हो जो परमेश्वर की ओर से आता है |”

लोग: “होसन्ना ! हमारी सहायता कीजिये ! आप हमारे राजा हैं |”

उन्हें ऐसे राजा की आव्यशकता थी जो उन्हें रोटी देता और उन्हें रोमियों के दमन से मुक्त करता | परन्तु यीशु इस के लिये नहीं आये थे |

निराश हो कर एक सप्ताह बाद वह चिल्लाये :

लोग: “हमें वह नहीं चाहिये | उसे ले जाओ | उसे क्रूस पर चढा दो |”

वह यह न जान सके कि यीशु उन्हें रोटी से कुछ अधिक ही देना चाहते थे | आप एक राजा समान उन के जीवन पर राज करना चाहते थे |

मुझे खुशी है कि आप हमारे जीवन के साथ भी ऐसा ही करना चाहते हैं |


लोग: वर्णनकर्ता, लड़की, लड़का, यीशु, चेले, गधे का मालिक, लोग

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 23, 2018, at 03:12 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)