Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 104 (Pharaoh is obstinate 4)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

104. फिरौन नहीं मानेगा ४


हारून: “मूसा, क्या यह तू ही है ? सलाम |”

मूसा: “हारून, मैं विश्वास नहीं कर सकता | हम ने एक दूसरे को ४० साल से नहीं देखा |”

भाईयों ने एक दूसरे को गले से लगा लिया | वे बहुत खुश थे |

परमेश्वर ने उन के लिये एक कार्य निश्चित किया था |

मूसा को ईस्राएलियों को मिस्रियों की दासता से निकाल कर ले जाना था | और यह कार्य करने के लिये उस के भाई को उस की सहायता करनी थी | उन्हें इस भयानक राजा, फि़रौन के पास जाना था | इस के लिये उन्हें बडे साहस की आव्यशकता थी |

मूसा: “फि़रौन, प्रभु, ईस्राएल का परमेश्वर तुम से यह कहता है : मेरे लोगों को जाने दे |”

फि़रौन: “प्रभु ? वह कौन है ? मैं उसे नहीं जानता | और ईस्राएलियों को जाने देने का मेरा कोई इरादा नहीं है | तुम यहाँ से चले जाओ !”

फि़रौन, परमेश्वर का आदेश सुनना न चाहता था |

फि़रौन: “तुम सुस्त और आलसी लोगो ! चले जाओ और अपना काम करो | तुम्हें ईंट बनाने के लिये और भूसा नहीं दिया जायेगा | तुम स्वय : उसे प्राप्त करो | परन्तु तुम्हें उतनी ही ईंटें बनानी होंगी जितनी पहले बनाते थे |”

यह समझ से बाहर है ! अब हर बात पहले से भी अधिक खराब थी | ईस्राएलियों ने मूसा को ड़ाँटा | मूसा ने प्रार्थना की |

मूसा: “प्रभु, तू ने मुझे फि़रौन के पास क्यों भेजा ? अब यह हमारे लिये पहले से भी अधिक बुरा हो गया | तू ने अपने लोगों को मुक्त करने के लिये कुछ भी नहीं किया ?”

परमेश्वर ने कहा: “तुम बहुत जल्दी देखोगे कि मैं फि़रौन के साथ क्या करूँगा | मैं उसे तुम्हें जाने देने के लिये बाध्य करूँगा | मैं ने जो वचन दिया है, वैसा ही करूँगा | मैं तुम्हें मुक्त करूँगा |”

परमेश्वर ने मिस्रियों पर कई दंड भेजे |

लड़का: “एक समय उस ने नदियों के सब पानी को खून में बदल दिया | परन्तु फि़रौन फिर भी विश्वास न कर पाया |”

लड़की: “हाँ, और फिर मेंडकों ने सारे देश को ढांक लिया | वह फि़रौन के बिस्तर में भी घुस गये |”

लड़का: “और फिर अचानक ओले गिरे जिस ने सारी फसल का नाश कर दिया |”

लड़की: “तीन दिन तक पूर्णता : अंधेरा छाया रहा | परन्तु यह सब आश्चर्यकर्म फि़रौन को विश्वास न दिला सके | वह इतना जिद्दी है |”

लड़का: “कितना शांत था कि इन सजाओं ने ईस्राएलियों को कोई हानी नहीं पहुँचाई |”

तब परमेश्वर ने सब से बुरा दंड घोषित किया |

परमेश्वर ने कहा: “फि़रौन और मिस्र पर एक और दंड आयेगा और तब तुम मुक्त हो जाओगे |”

मूसा फि़रौन के पास अंतिम बार गया |

मूसा: “आज परमेश्वर मिस्र देश पर से गुजरेगा और हर परिवार का पह्लौठा मर जायेगा | तेरा पुत्र भी | तब तू जान जायेगा कि ईस्राएल जीवित परमेश्वर की सेवा करता है |”

क्या फि़रौन अंत में यह जान जायेगा ? यह तुम अगले ड्रामे में देख लोगे |


लोग: वर्णनकर्ता, मूसा, हारून, फि़रौन, परमेश्वर, लड़का, लड़की

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 31, 2018, at 08:32 AM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)