Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 079 (Invaluable)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

79. अनमोल


(पानी के छिडकने की आवाज) मोती नकालने वाले भारती गोताखोर ने अत्यन्त कुशलता से समुद्र में छलांग लगाई | उस का प्रिय मित्र डेविड मोर्स, नाव में बैठे हुए, उस का भूरा सर फिर से पानी के ऊपर आने तक, उस की प्रतिक्षा कर रहा था | उस ने आपनी जेब के चाकू से सीपी को
खोला |

डेविड मोर्स: “राम भाऊ, तुम बहुत अच्छे गोताखोर हो | यह मोती बहुमूल्य है |”

राम भाऊ: “हाँ, यह इतना बुरा नहीं है |”

डेविड मोर्स: “क्या इस से बहतर मोती मिल सकता है ?”

राम भाऊ: “मेरे पास घर पर एक मोती है जो अमूल्य है |”

डेविड मोर्स: “मैं इस मोती को परिपूर्ण पाता हूँ | तुम्हारी आँखें इस की अधिक समीक्षा करती हैं |”

राम भाऊ: “तुम अपने परमेश्वर के विषय में भी हमेशा ऐसे ही कहा करते हो | लोग समझते हैं कि वे ठीक हैं परन्तु तुम कहते हो कि परमेश्वर यह देखता है कि वे अन्दर से कैसे हैं |”

डेविड मोर्स: “हाँ, वह सच है | परन्तु वह हर व्यक्ति को पवित्र दिल देना चाहता है | यह परमेश्वर का उपहार है | क्या तुम इसे समझते हो ?”

इतने में यह दोनों मित्र समुद्र तट पर पहुँच गये |

राम भाऊ: “डेविड, यह बहुत आसान नजर आता है | यह उपहार स्वीकार करने में मुझे अत्यन्त स्वाभिमान होता है | इसे प्राप्त करने के लिये मैं कुछ करना चाहता हूँ | क्या तुम वहाँ एक तीर्थ यात्री को देखते हो ? वह कलकत्ता पहुँचने तक नंगे पाँव से नोकदार पत्थरों पर से चलता हुआ जाएगा | मैं अपने घुटनों पर चल कर दिल्ली तक जाऊँगा |”

डेविड मोर्स: “राम भाऊ, यह प्रवास ६०० मील से अधिक लम्बा है | अपना लक्ष्य प्राप्त करने तक तुम्हारे खून में विष हो जायेगा और तुम मर जाओगे |”

परन्तु डेविड मोर्स ने जो कहा उस से कुछ लाभ न हुआ | कुछ दिन बीत गये |

(खटखटाने की आवाज)

डेविड मोर्स: “राम भाऊ, क्या तुम हो ? अन्दर आ जाओ |”

राम भाऊ: “डेविड, कल मैं आपनी तीर्थ यात्रा शुरू करने वाला हूँ | जाने से पहले मैं अपने पुत्र के विषय में तुम्हें कुछ कहना चाहता हूँ |”

डेविड मोर्स: “क्या तुम्हारा पुत्र भी है ?”

राम भाऊ: “वह भारतीय समुद्र तट पर सब से अच्छा मोती निकालने वाला गोताखोर था | वह सब से अच्छा मोती ढूंड कर निकालना चाहता था | और उस ने उसे ढूंड कर निकाला भी | परन्तु वह बहुत देर तक पानी में रहा इस लिये उस के बाद वह बहुत जल्दी ही मर गया (रोने की आवाज) | क्योंकी तुम मेरे प्रिय मित्र हो इस लिये मैं वह मोती जिसे उस ने ढूंड कर निकाला था, तुम्हें देना चाहता हूँ !”

डेविड मोर्स: “राम भाऊ, यह बहुत अच्छा है और बिलकुल ठीक है ! परन्तु मैं इसे किसी हालत में भी स्विकार नहीं कर सकता | मैं तुम्हें उस के लिये १०,००० रूपये दुंगा |”

राम भाऊ: “परन्तु तुम उसे खरीद नहीं सकते !”

डेविड मोर्स: “अगर उस की कीमत इस रकम से अधिक होगी तो मैं उस के लिये काम करूँगा |”

राम भाऊ: “डेविड, यह मोती अनमोल है | मेरे पुत्र ने उस की कीमत अपने प्राण देकर अदा की है |”

डेविड मोर्स: “राम भाऊ, बिल्कुल यही मैं तुम्हें परमेश्वर के विषय में बता रहा हूँ | उस के उद्धार का उपहार ख़रीदा नहीं जा सकता | न ही हमारे अच्छे कामों या तीर्थ यात्रा से | वह परमेश्वर का उपहार है, क्योंकी उस के लिये, परमेश्वर के पुत्र, यीशु, को अपने प्राण देने पड़े | क्या तुम आज यह उपहार स्विकार करना चाहोगे ?”

राम भाऊ: “अब मैं समझ गया | इस के लिये उसे अपने पुत्र के प्राण देने पड़े | मैं आज ही उस के उद्धार के उपहार को स्विकार करना चाहता हूँ |”

उद्धार परमेश्वर का उपहार है, जो तुम्हारे लिये भी है |


लोग: वर्णन कर्ता, डेविड मोर्स, राम भाऊ

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 23, 2018, at 03:10 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)