Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 120 (The misfit 4)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

120. नये व्यक्ति का आगमन ४


लूकस को धक्का लगा | उस की सब से अच्छी कलाकृती ज़मिन पर टूटी हुई पड़ी थी | अब वह कभी कोई पुरस्कार जीत नहीं सकता था | लूकस, जो बाहरी व्यक्ति था, दूसरों को सिद्ध करना चाहता था कि वह किसी एक वस्तु में तो भी अच्छा था | परन्तु अब उस की कलाकृती नष्ट हो चुकी थी |

लूकस को अनेते पर शक आया परन्तु वह उसे सिद्ध नहीं कर सकता था |

अब वह कई बार पहाड़ पर के अपने स्विटजरलैंड के घर को छोड़ कर जाया करता था | वह अक्सर अकेला एक पेड़ के ठूँठ पर बैठा करता था और कोई न कोई क्लाकृति बनाता रहता था |

आदमी: “मेरे बेटे, तुम बडे अच्छे कलाकार हो |”

चौकन्ना हो कर लूकस ने चारों ओर देखा | यह वही बूढ़ा आदमी होगा जो नगर में अपनी झोपडी में अकेला रहा करता है | उस के विषय में सभी लोग गुप्त रूप से बोला करते हैं | परन्तु उस व्यक्ति की मैत्रीपूर्ण आँखों ने लूकस को उस पर विश्वास करने पर मजबूर किया |

आदमी: “मेरे साथ आओ और मैं तुम्हें अपनी बनाई हुई कलाकृतियाँ बताऊंगा |” (दरवाजे के खुलने की आवाज)

लूकस: “बढ़िया ! क्या आप ने यह सब कलाकृतियाँ बनाईं ?”

आदमी: “किसी दिन तुम भी ऐसी ही अच्छी कलाकृतियाँ बनाओगे | केवल अपने किसी मित्र के लिये |”

लूकस: “मेरा कोई मित्र नहीं है |”

आदमी: “तब तो तुम अत्यन्त जिझासु हो | क्या तुम मुझे अपनी समस्स्यायें बताना चाहोगे ?”

लूकस: “डेनी अपाहिज है | हर व्यक्ति यह सोचता है कि मैं ने उसे खाई में नीचे धकेल दिया | प्रत्येक व्यक्ति मुझ से घ्रणा करता है | अनेते मुझ से सब से अधिक घ्रणा करती है | और मैं भी उस से घ्रणा करता हूँ |”

आदमी: “हम सब अपने जीवन में गलत काम करते हैं, यहाँ तक कि मैं भी | मैं शराब और जुए के कारण कर्जदार बन गया | एक बैंक को लूटते हुए मैं पकड़ा गया | मेरी समझ में न आ रहा था कि क्या करूं ?”

लूकस: “और फिर अकेलापन ?”

आदमी: “मैं अब भी अकेला हूँ परन्तु जब मैं काराग्रह से बाहर आया तब मैं ने यीशु के साथ नया जीवन शुरू किया |”

लूकस: “आप के कोई रिश्तेदार हैं ?”

आदमी: “मेरी पत्नी अब जीवित नहीं रही और मेरे दो पुत्र यह सोचते हैं कि मैं भी मर गया हूँ | एक व्यापारी है और दूसरा प्रतिष्ठित सर्जन है | उस ने कई लोगों की सहायता की है ताकि वे फिर से चल सकें | इस समय वह इसी शहर के एक होटल में रहता है |”

लूकस के विचार उस के सर में घूमने लगे | क्या तुम कल्पना कर सकते हो कि उस के मन में कौन सी योजना आई होगी ?

बूढ़े आदमी ने उस लड़के के कंधे पर प्रेम से अपना हाथ रखा |

आदमी: “लूकस, तुम ने अपनी समस्सया के विषय में मुझ पर विश्वास किया | क्या तुम प्रभु यीशु से भी अपनी घ्रणा के बारे में बात न करोगे और आप से हर वस्तु ठीक करने की बिन्ती न करोगे ?”

जब लूकस की आँखों से उस के चहरे पर आँसू गिरने लगे तब वह लज्जित नहीं हुआ | उस ने प्रभु यीशु से क्षमा माँगी | उस का दिल सभी पापों से साफ किया गया |

यह इतना आसान है | लूकस के लिये ही नहीं बल्कि तुम्हारे लिये भी |

और अनेते ? उस के विषय में तुम अगले ड्रामे में और बातें सुनोगे |


लोग: वर्णनकर्ता, लूकस, आदमी

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 10, 2018, at 09:22 AM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)