Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 118 (The sled crash 2)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

118. बर्फ गाडी का टकराना २


तुम स्कुल जाने के लिये स्कूल की बस मे प्रवास करने की बजाय बर्फ गाडी में जाना पसन्द न करोगे ? अनेते और लूकस जो स्वीजरलेंड के एलप पहाड़ पर रहते थे, हर दिन सवेरे अपनी बर्फ गाडी मे सवार हो कर नीचे खाई में जाते थे | परन्तु वह एक साथ नहीं जाते थे कयोंकि वह एक दूसरे को सहन न करते थे | मिल जुल कर रहना इतना मुश्किल क्यों था ? और तब एक मंगलवार के दिन एक घटना हुई | लूकस नहीं चाहता था कि ऐसा हो | वास्तव में वह उस का उद्देश न था | अत्यन्त तेज गति से अपनी बर्फ गाडी चलाते हुए, वह अनेते की बर्फ गाडी से टकराया और वह दोनों एक खड्डे में गिर गये |

अनेते: “तुम,डोडो ! क्या तुम सावधानी से काम नहीं ले सकते थे ? क्या तुम्हारे सर पर आँखें नहीं हैं ?”

लूकस: “अनेते, मुझे खेद है | ठहरो, मैं तुम्हारी सहायता करूँगा |”

अनेते: “मुझे अकेली छोड़ दो ! मैं तुम्हारी सहायता के बगैर उठ सकती हूँ |”

लूकस: “इतनी परेशान न हो, ऐ मुर्ख लड़की |”

हड्डी तक ठीटरते हुए और गीली पुस्तकें लिये हुए, अनेते बहुत देर से स्कूल पहुंची |

शिक्षक: “अनेते, क्या हुआ ?”

अनेते: “इस में लूकस का दोष है | उस ने मुझे खड्डे में धकेल दिया और तब वह भाग गया और मुझे अकेली छोड़ दिया |”

हर एक को अनेते के लिये बुरा लगा और वे लूकस की ओर क्रोध से देखने लगे | किसी को यह जानकारी न थी कि अपने दिल में अनेते उतनी ही बुरी थी जितना लूकस था | हर एक ने अपनी कक्षा के अच्छे साथी का पक्ष लिया जिस की माँ अब न रही थी |

लोग बाहर से देखते हैं परन्तु परमेश्वर हमारे दिलों के अन्दर झांकता है |

एक मौन आवाज ने अनेते और लूकस से कहा कि घ्रणा पाप है | परन्तु उन में से किसी एक ने भी प्रथम कदम उठाना न चाहा | और समस्या और भी गंभीर हो गई |

वसंत ॠुतु में जब बर्फ पिघल गई, लूकस डेनी को मिला जो अपने बिल्ली के बच्चे के साथ पहाड़ पर खेल रहा था |

लूकस: “तुम क्या कर रहे हो ?”

डेनी: “मैं अनेते के लिये फूल तोड़ रहा हूँ |”

लूकस: “ठीक है, ठीक है, अनेते के लिये | तुम्हारी बहन गूंगी है !”

लूकस ने डेनी के पास से फूल लिये और उन्हें ज़मीन पर फ़ेंक कर रौंद दिया |

डेनी: “मैं अपने पिताजी को बताऊंगा |”

लूकस: “नहीं, तुम ऐसा नहीं करोगे |”

लूकस ने डेनी की बिल्ली को लिया और उसे गहरी खाई के ऊपर पकड़ा | फिर सब कुछ बिजली के समान झट पट हो गया | स्नो व्हाइट ने लूकस को नोचा और उस ने उसे दराड में गिरने दिया | डेनी जो केवल पॉंच साल का था, उस के पीछे नीचे उतरा, परन्तु फिसल कर खाई में गिर गया | घबरा कर लूकस उसे नीचे देखने लगा |

लूकस: “डेनी ! डेनी, क्या तुम जीवित हो ? कुछ तो बोलो !”

कोई उत्तर न मिला | लूकस ने अपने आस पास देखा और घर भाग गया | वह ओसारे में छिप गया और रोता रहा |

तब क्या हुआ ? अगले ड्रामे में तुम जान पाओगे |


लोग: वर्णनकर्ता, अनेते, लूकस, शिक्षक, डेनी

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 10, 2018, at 09:18 AM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)