Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 115 (The greatest Christmas gift)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

115. क्रिस्मस का महान उपहार


लड़की: “मैं मुश्किल से क्रिसमस तक रुक सकती हूँ | इस साल मेरी इच्छाओं की सूचि एक मील लम्बी है |”

लड़का: “आशा करता हूँ कि मेरी सब से बड़ी इच्छा पूरी होगी | मुझे एक नये स्मार्ट फोन की अत्यन्त आव्यश्कता है |”

तुम्हें केवल और थोड़े समय तक प्रतिक्षा करनी होगी |

लड़की: “हाँ, दुर्भाग्य से !”

परन्तु भाग्यवश शमौन के जैसे लम्बे समय तक नहीं |

लड़का: “वह कौन है ?”

पवित्र शास्त्र उस का परिचय इस तरह करता है : वास्तव में उस समय वह इतना तरुण भी नहीं था बल्कि बूढ़ा हो चुका था | वह यरूशलेम में रहता था और परमेश्वर का वफादार था | उसे ४० साल के लम्बे समय तक प्रतिक्षा करनी पड़ी - हो सकता है कि यह समय कुछ और अधिक हुआ हो - जब की उस की सब से बड़ी इच्छा पूरी हुई |

लड़की: “इतना लम्बा समय लगा ? और उस की सब से बड़ी इच्छा क्या थी ?”

उस की इच्छा परमेश्वर के एक वादे से जुडी हुई थी |

परमेश्वर: “शमौन, तू दुनिया के उद्धारकर्ता को देखे बिना नहीं मरेगा |”

यदि शमौन को प्रतिक्षा ही करते रहना पड़ा, फिर भी वह निराश नहीं हुआ | क्योंकी वह जानता था कि वह परमेश्वर पर निर्भर रह सकता है |

एक दिन वह मन्दिर में गया और ठीक उसी समय मरियम, यूसुफ और बालक यीशु भी वहाँ आ पहुँचे | जब शमौन ने बालक को देखा तब उसे अचानक जानकारी हुई कि यही आने वाला उद्धारकर्ता है जिस का वचन परमेश्वर ने दिया था !

शमौन ने यीशु को देखा | अब उस की सब से बड़ी इच्छा पूरी हो गई | इस कारण वह इतना प्रसन्न हुआ जितना प्रसन्न दुनिया के दूसरे सभी उपहार भी नहीं कर सकते थे !

आनन्दित हो कर उस ने बालक को अपने हाथों में लिया और प्रार्थना की |

शमौन: “प्रभु, अब मैं शान्ति से मर सकता हूँ क्योंकी तू ने मुझे दिया हुआ अपना वचन पूरा किया | मेरी आँखों ने दुनिया के उद्धारकर्ता को देख लिया है |”

किसी व्यक्ति ने शमौन के विषय में एक कविता लिखी है :

(संगीत की आवाज)

एक बहुत ही बूढ़ा व्यक्ति था जिस का नाम शमौन था |
उस की सब से बड़ी इच्छा पूरी हो गई क्योंकि उस ने परमेश्वर के पुत्र को देखा
आ जाईये, ऐ उद्धारकर्ता, मेरे पास भी आ जाईये, मैं दरवाजा खोलता हूँ |
आ जाईये, ऐ उद्धारकर्ता, मेरे पास भी आ जाईये, मैं दरवाजा खोलता हूँ |

मैं यह नहीं जानता कि तुम्हारी सभी इच्छायें क्रिस्मस के समय पूरी होंगी या नहीं | परन्तु मैं यह निश्चय ही जानता हूँ कि इस गीत के अनुसार जब तुम चाहोगे कि यीशु तुम्हारे जीवन में आ जायें तब यीशु तुम्हारी इच्छा उसी दिन पूरी करेंगे |


लोग: वर्णनकर्ता, लड़की, लड़का, परमेश्वर, शमौन

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 31, 2018, at 08:43 AM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)