Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 027 (Jesus dies on the cross)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

27. यीशु क्रूस पर प्राण देते हैं


बच्चा: “मैं सोचता हूँ यीशु को पकड़वाना, यहूदा का भयानक अपराध है |”

बच्चा: “यीशु उन से लड़े क्यों नहीं ? आप ने अपने आप को मुक्त किया होता |”

यह सच है, आप ने ऐसा किया होता, परन्तु इसे ऐसे ही होना था |

बच्चा: “यह मेरी समझ में नहीं आता |”

परमेश्वर के पुत्र हमारे पापों के कारण मरने के लिये दुनिया में आये | आज्ञा का पालन न करने और अपराध के द्वारा हर व्यक्ति परमेश्वर से अलग हो गया है | और पाप की मजदूरी मृत्यु है | परमेश्वर के साथ हमारी संगति पहले जैसी करने के लिये यीशु ने यह दंड अपने ऊपर लिया |

बच्चा: “ओह, अब मैं समझ गया |”

अंतिम निर्णय न्यायाधीश ने लिया, जब भी देश, मिसर से उन की मुक्ति का पर्व मनाता था तब न्यायाधीश एक बंदी को छोड़ देता था |

पिलातुस: “इस साल मैं किसे बंदीग्रह से छोड़ दूँ ? यीशु या बरअब्बा को ?”

सच पूछो तो पिलातुस हत्यारे बरअब्बा की जगह यीशु को छोड़ देना चाहता था इस लिये उस ने फिर से पूछा :

पिलातुस: “तुम क्या चाहते हो, मैं बरअब्बा को छोड़ दूँ या यीशु को ?”

लोग: “हम बरअब्बा को चाहते हैं, बरअब्बा को |”

पिलातुस: “और मैं यीशु के साथ क्या करूं ?”

लोग: “उसे क्रूस पर चढ़ा दे ! उसे क्रूस पर चढ़ा दे !”

और यह इस तरह हुआ | परमेश्वर का पुत्र लकड़ी का भारी क्रूस आपनी खून से लहुलहान पीठ पर उठा कर गोलगोथा के पहाड़ तक ले गया ताकि हमारे बदले अपने प्राण दे | आप ने आपनी इच्छा से मृत्यु दंड स्वीकार किया, जिस के हम पात्र थे | छे घंटों तक यीशु क्रूस पर लटके रहे | मरने से पहले आप ने सारी दुनिया में यह अत्यन्त महत्वपूर्ण शब्द कहे :

यीशु: “पूरा हुआ |”

तब आप ने अपनी आँखें बंद कर लीं और सारी दुनिया के पापों के लिये अपने प्राण दे दिये |

हर वह व्यक्ति जो यीशु पर विश्वास करता है उसे परमेश्वर के साथ संगती प्राप्त होगी और अनन्त जीवन भी | क्या तुम इस पर विश्वास करते
हो ?

जब परमेश्वर के पुत्र की मृत्यु हुई तब आस्मान पर गहरा अंधेरा छ गया - वह भी दोपहर के समय ! - और एक भूकम्प ने हर वस्तु को हिला
दिया | भयभीत हो कर कप्तान ने कहा :

कप्तान: “निश्चय ही यह परमेश्वर का पुत्र है !”

शाम के समय, यीशु को कबर में लिटाया गया परन्तु आप वहाँ न रहे | इस से और भी अच्छी बातें आने वाली हैं !

अगले ड्रामे में मैं तुम्हें वह सब बताऊंगा |


लोग: वर्णन कर्ता, दो बच्चे, पिलातुस, लोग, यीशु, कप्तान

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 23, 2018, at 03:40 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)