Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 124 (The best counselor 1)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

124. सब से अच्छा सलाह कार १


राजकिय शुभागमन की तय्यारियाँ तेजी से की जा रही थीं | (संगीत की आवाज) झंडे लहराये गये और स्वादिष्ट भोजन परोसा गया | यहोशापात राजा का दक्षिण के ईस्राएल से आने पर अभूतपूर्वक स्वागत किया गया | क्या उसे महसूस हुआ था कि इस नेवता के पीछे कोई बुरा उद्देश छिपा हुआ था ? अहाब राजा ने सरल मतलब की बात की |

अहाब: “यहोशापात राजा, अब रामोत पर मेरा अधिकार न रहा | इस कारण मैं परेशान हूँ | यह नगर वापस जीत लेने के लिये क्या तुम मेरी सहायता करोगे ?”

यहोशापात: “अवश्य | तुम मेरी सेना पर निर्भर रह सकते हो | परन्तु क्या हम सब से पहले परमेश्वर से परामर्श न करें ? मैं केवल वही करना चाहता हूँ जो वह चाहता है |”

परमेश्वर के साथ निर्णय लेना हमेशा अच्छा होता है | यहोशापात राजा का अपने लिये उदाहरण लो | मुझे विश्वास है कि यह उस के यशस्वी जीवन का रहस्य था | हर व्यक्ति यहोशापात से प्रेम करता था | उस के पास लाखों की संख्या में सैनिक थे | उस का कोई भी शत्रुउस से युद्ध करने का साहस नहीं करता था | उसे कई जगहों से उपहार आते थे |

परमेश्वर यहोशापात का सलाहकार था | वह हर निर्णय के लिये परमेश्वर से परामर्श करता था परन्तु अहाब राजा बिल्कुल अलग था | उसे यह सुझाव बिल्कुल पसन्द नहीं आया |

यदि तुम किसी को परमेश्वर से परामर्श करने को कहो तो तुम्हारे साथ भी ऐसा ही हो सकता है | बहतर यह है कि अहाब राजा जैसे लोगों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना |

अहाब: “क्या हमें ऐसा करना चाहिये ? ठीक है, सेवक, भविष्यवक्ताओं को बुलाओ !” (क़दमों की आहाट की आवाज)

अहाब: “हम रामोत नगर पर चढ़ाई करें या नहीं ?”

भविष्यवक्ता: “चढ़ाई करो ! तुम निश्चय ही जीत जाओगे |”

अहाब राजा सन्तुष्ट था परन्तु यहोशापात राजा न था | वह परमेश्वर की आवाज पहचानता था परन्तु यह वह न थी | यह ४०० भविष्यवक्ता झूटे थे - ऐसे झूटे जिन्हों ने अहाब को वही बताया जिसे वह सुनना चाहता था कयोंकि ऐसा करने के कारण उन्हें पुरस्कृत किया जाता था |

यहोशापात: “क्या कोई और भविष्यवक्ता नहीं है जिस से हम पूछ सकें ?”

अहाब: “एक और है परन्तु मैं उस से घ्रणा करता हूँ | वह हमेशा आपदा की भविष्यवाणी करता है |”

यहोशापात: “उसे यहाँ ले आओ |”

मीकायाह आ गया | वह परमेश्वर का सत्य संदेश वाहक था जो कभी कभी मजाक करना पसन्द करता था |

अहाब: “मीकायाह, क्या हम रामोत नगर पर चढ़ाई करें ?”

मीकायाह: “अवश्य | तुम शत्रु को पराजीत करोगे |”

अहाब: (परेशान हो कर) “तुम्हें सच बताना है | परमेश्वर ने तुम्हें क्या बताया है ?”

क्या वह वास्तव में परमेश्वर का परामर्श सुनना चाहता था ? हो सकता था कि वह उसे सुनता परन्तु उस के अनुसार करता नहीं |

मीकायाह गंभीर हुआ |

मीकायाह: “परमेश्वर ने मुझे बताया कि तुम्हारे फौजी जल्दी ही बिना चरवाहे की भेड़ों के समान हो जायेंगे | अहाब राजा, तुम्हारी सेना तुम्हारे बिना घर लौटेगी |”

अहाब: (क्रोध मे) “क्या तुम सब ने यह सुना ? उस ने मुझे मेरा मृत्यु दंड सुनाया | उसे कारागृह में फ़ेंक दो ! तुरन्त !”

अगले ड्रामे में तुम सुनोगे कि क्या हुआ | क्या तुम सुनते रहोगे ?


लोग: वर्णनकर्ता, यहोशापात, अहाब, मीकायाह, भविष्यवक्ता

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 10, 2018, at 09:36 AM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)