Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 147 (With God nothing is impossible 2)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

147. परमेश्वर के लिये कोई काम कठिन नहीं है २


असंभव ! सम्पूर्णत : संपूर्णत ! अब्राहम के मन में यह विचार आया होगा |

क्यों ? वह बूढा था और उस की पत्नी सारा भी बूढ़ी थी | बहुत समय पहले परमेश्वर ने उन्हें एक पुत्र का वचन दिया था परन्तु ८९ साल की आयु में बालक का जन्म होना और ९९ वे साल में पिता बनना पूर्णत : असंभव होता है |

क्या परमेश्वर उसे भूल गया था ?

अब्राहम अपने तम्बू के प्रवेश द्वार पर बैठा हुआ था | यह दोपहर का समय था और तापमान बहुत बढ़ा हुआ था | अकस्मात उस के घर अचानक कुछ मेहमान् आ गये | वे तीन व्यक्ति थे | अब्राहम उन के सामने झुका | क्या उस ने अंदाजा लगाया था कि इन तीन व्यक्तियों में एक स्वय : परमेश्वर था ?

अब्राहम: “मेरे प्रभु, और आगे यात्रा न कीजिये | यहीं रुक जाईये | मैं पानी लेकर आता हूँ ताकि आप के पाँव धो लूँ | छाँव में बैठ जाईये | मैं आप के लिये भोजन तैयार करता हूँ |”

आदमी: “ठीक है, जैसा तुम ने कहा है वैसा करो |”

अब्राहम जल्दी से तय्यारी में लग गया | सारा ने रोटी पकाई | सेवकों ने एक बछड़ा पकाया और अब्राहम ने बहुत ही अच्छा बुद्दू भोजन परोसा जिस की शुरुआत छाछ और ताजे दूध से की गई |

आदमी: “तुम्हारी पत्नी, सारा कहाँ है ?”

अब्राहम: “वह तम्बू में है |”

आदमी: “मैं तुझ से सच कहता हूँ | एक साल में जब मैं वापस आऊँगा, सारा के यहाँ एक पुत्र उत्पन्न होगा |”

(हंसने की आवाज)

सारा हंस पड़ी | सारा का मासिक धर्म बंद हो गया था | उस ने सोचा यह असंभव है | मैं अब बूढ़ी हो चुकी हूँ |

आदमी: “सारा ने हंस कर यह क्यों कहा कि उस के लिए पुत्र उत्पन्न होना असंभव है ? क्या परमेश्वर के लिये कोई काम कठिन है ? एक साल में सारा के यहाँ पुत्र जन्म लेगा |”

क्या परमेश्वर के लिए कोई काम असंभव है ? परमेश्वर ने अब्राहम को पुत्र होने का वचन दस से अधिक बार दिया था | एक बार तो वह वचन अत्यन्त विशेष स्थिति में दिया गया था |

परमेश्वर की आवाज: “अब्राहम, ऊपर आस्मान की ओर देख और तारों को गिन | उतनी सन्तान मैं तुझे देने जा रहा हूँ |”

अब्राहम तारे तो गिन न सका परन्तु उस ने परमेश्वर पर विश्वास किया | कई तारों से भरे हुए आस्मान ने उसे बताया कि परमेश्वर उस से भी महान है | क्या कोई काम उस के लिए असंभव है ? कभी नहीं !

और कल्पना करो कि जब अब्राहम १०० साल का था तब वह पिता बना और सारा ९० साल की आयु में माँ बन गई थी |

(बालक के हंसने की आवाज) उन्हों ने अपने लम्बे समय से आशा रखे हुए पुत्र का नाम इसहाक रखा |

परमेश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है | वह तुम्हारी कल्पना से भी अधिक महान है | तारों को गिनने का प्रयत्न करो तब तुम जान जाओगे कि परमेश्वर कितना महान है |


लोग: वर्णनकर्ता, अब्राहम, आदमी, परमेश्वर की आवाज

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 31, 2018, at 10:46 AM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)