Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 084 (The mysterious dream 2)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

84. रहस्यपूर्ण स्वप्न २


नबूकदनेस्सर राजा बिल्कुल सो न सका | चिंतित हो कर वह करवटें बदलता रहा | तब उस ने अपने एक सेवक को बुलाया | (घंटी की आवाज )

सेवक: “ओ राजा, आप हमेशा जीवित रहें | मैं आप की क्या सेवा कर सकता हूँ ?”

राजा: “मेरे सलाहकारों और जादूगरों को तुरन्त बुलाओ |”

(बहुत सारी आवाजों और लोगों के चलने की आहट का सुनाई देना और फिर शांत हो जाना)

राजा: “मैं ने एक स्वप्न देखा है जो मुझे बहुत परेशान कर रहा है | मुझे इस स्वप्न का अर्थ बताओ |”

जादूगर: “अपना स्वप्न अपने सेवकों को बताईये और तब हम आप को उस का अर्थ बतायेंगे |”

राजा: “नहीं, स्वप्न तुम्हें मुझे बताना होगा | यह मेरा तुम्हारे लिये आदेश है ! अगर तुम मुझे स्वप्न बता दोगे तो मैं तुम्हें पुरस्कार दुंगा | यदि तुम ऐसा न करोगे तो मैं तुम्हें मार डालूँगा |”

जादूगर: “राजा अपना स्वप्न अपने सेवकों को बतायें और तब हम आप को बता सकेंगे कि उस का अर्थ क्या है |”

राजा: “यह एक बहाना है | तुम केवल समय लेना चाहते हो |”

जादूगर: “हम स्वप्नों का केवल अर्थ बता सकते हैं परन्तु दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो आप को आप का स्वप्न क्या था वह बता सके | आप जो पूछ रहे हैं वह बताना असंभव है |”

राजा क्रोधित हुआ: “मैं तुम सब को मार डालूँगा !”

दानिय्येल और उस के मित्र भी इस से प्रभावित हुए | परन्तु दानिय्येल डरा नहीं | जब उसे इस भयानक आज्ञा के कारण की जानकारी हुई, तब वह अपने घर गया और अपने मित्रों को यह परिस्थिति बताइ |

दानिय्येल: “हमें प्रार्थना करनी चाहिये | हमारा परमेश्वर सब कुछ जानता है | वह मुझे यह रहस्यपूर्ण स्वप्न बता सकता है |”

परमेश्वर एक मात्र व्यक्ति था जो सहायता कर सकता था | और उस ने ऐसा ही किया | रातके समय परमेश्वर ने दानिय्येल पर वह स्वप्न प्रगट किया |

दानिय्येल: “तू आश्चर्यजनक परमेश्वर है | तेरा धन्यवाद ! तू सब कुछ जानता है | और तू ने हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर दिया |”

दानिय्येल ने राजा के पास ले जाने की बिन्ती की |

राजा: “क्या तू सच मुच मेरा स्वप्न मुझे बतायेगा ?”

दानिय्येल: “कोई मनुष्य वह नहीं कर सकता जिस की आप माँग कर रहे हैं | परन्तु जीवित परमेश्वर सारे भेद प्रगट कर सकता
है | उस ने स्वप्न में आप को बताया कि भविष्य में क्या होने वाला है | राजा ने एक बड़ी मूर्ति के विषय में स्वप्न देखा था | वह देखने में भयानक थी | उस का सर शुद्ध सोने का बना हुआ था | यह आप के राज का प्रतीक है | वह सब राज्यों में महान और शक्तिशाली है | परन्तु आप के बाद जो राज्य आयेंगे वे छोटे छोटे होते जायेंगे | अंत में वह राज्य बट जायेगा | परन्तु साथ ही साथ परमेश्वर अपना राज्य स्थापित करेगा | परमेश्वर का राज्य हमेशा कायम रहेगा | वह अनन्त है | आप का स्वप्न सच्चा है |”

राजा: “तुम्हारा परमेश्वर राजाओं का राजा है !”

राजा स्वप्न के विवेचन से प्रभावित हुआ | उस ने दानिय्येल को बहुत मालदार बना दिया और उस पर उपहार की वर्षा की |

और उस ने बाद में क्या किया वह अगले ड्रामे में सुना जा सकेगा |


लोग: वर्णनकर्ता, नबूकदनेस्सर, जादूगर, दानिय्येल, सेवक

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 23, 2018, at 03:03 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)