Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 085 (The miracle in the fiery furnace 3)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

85. जलती हुई भट्टी का आश्चर्यकर्म ३


उस बड़ी मूर्ती का अंत हो गया | वह नौ फुट चौड़ी और सौ फुट ऊंची थी | हर व्यक्ति उसे देख पाता था !

राजा का संदेशवाहक: “सुनो ! राजा का यह आदेश सब के लिये है | जब तुम संगीत बजता हुआ सुनो तब तुम्हें नीचे गिर कर उस सुनहरी प्रतिमा की आराधना करनी होगी जिसे नबूकदनेस्सर राजा ने खड़ा किया है | परन्तु जो कोई नीचे गिर कर उस की आराधना नहीं करेगा उसे जलती हुई आग की भट्टी के बीच में फ़ेंक दिया जायेगा |”

कोई प्रश्न न पूछा जाये | प्रत्येक व्यक्ति समर्पण के लिये आ जाये | तीन पुरुष, चुप चाप बाजू में खड़े हो गये | इस नेवता से वे उत्सुक नहीं हुए | कई साल पहले, उन्हें पकड़ कर ईस्राएल में उन के घर से ले जाया गया था | उन्हों ने अपना घर खो दिया था परन्तु परमेश्वर में अपना विश्वास नहीं खोया था |

और वे जानते थे कि राजा का आदेश मर्यादा से बाहर निकल गया है | मूर्ती की आराधना - कभी नहीं !

(संगीत की आवाज) हर एक ने झुक कर मूर्ती की आराधना की | केवल इन तीन मित्रों के सिवा | इस से ध्यान आकर्शित हुआ |

आरोप कर्ता: “ऐ राजा, आप ने आदेश दिया कि हर कोई सोने की मूर्ती की आराधना करे परन्तु तीन यहूदी आप की आज्ञा का पालन नहीं कर रहे |”

राजा: “क्या ? वे मेरी आज्ञा का पालन नहीं कर रहे ? उन्हें तुरन्त मेरे पास ले आओ |”

(दानिय्येल के मित्र राजा के पास लाये गये)

राजा: “क्या यह सच है कि तुम सुनहरी मूर्ती की आराधना नहीं करोगे ? मैं तुम्हें एक और अवसर दुंगा | यदि तुम ने फिर भी मना किया तो तुम्हें तुरन्त जलती हुई आग की भट्टी में फ़ेंक दिया जायेगा | तब एक क्षण के लिये भी न सोचना कि तुम्हारा परमेश्वर तुम्हें बचा सकेगा |”

ऐसी घड़ी में तुम्हारे लिये अधिक महत्वपूर्ण क्या होगा ? तुम्हारा जीवन या परमेश्वर का आज्ञाकार रहना ? उन तीन मित्रों को अधिक समय तक अपने उत्तर के लिये सोचना न पड़ा |

दानिय्येल के मित्र: “यदि हमारा परमेश्वर चाहे तो वह निश्चय हमें जलती हुई भट्टी से बचा सकेगा | परन्तु यदि उस ने ऐसा न भी किया, तो भी हम उस के आज्ञाकारी रहेंगे | हम किसी मूर्ती के आगे नहीं झुकेंगे |”

यह लोग किसी और वस्तु से अधिक, परमेश्वर से प्रेम रखते थे | नबूकदनेस्सर क्रोधित हुआ |

राजा: “भट्टी को सात गुना अधिक गरम करो और उन्हें आग में फ़ेंक दो |”

तब उन्हें आग की भट्टी में फ़ेंक दिया गया | वह इतनी गरम थी कि जिन फौजीयों ने उन्हें उस में फेंका था वे गर्मी से झुलस कर मर गये |

राजा ने आग में घूर कर देखा |

राजा: “मैं चार मनुष्यों को आग में चलते हुए देख रहा हूँ | उन में से एक का रूप परमेश्वर के समान है |”

राजा ने भट्टी का द्वार खोल दिया |

राजा: “बाहर आ जाओ, तुम जो सर्व शक्तिमान परमेश्वर के सेवक हो !”

जले बिना वे लोग बाहेर आ गये | उन का एक बाल भी झुलस न गया था, न ही उन के कपड़ों से आग की गंध आ रही थी | परमेश्वर ने निसंदेह उन्हें आग से बचाया था |

क्या तुम इस परमेश्वर को जानते हो जो ऐसे आश्चर्यकर्म कर सकता है ? उस के आज्ञाकार रहो, हमेशा और हर जगह |


लोग: वर्णनकर्ता, राजा का संदेशवाहक, आरोप कर्ता, राजा, दानिय्येल के मित्र

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 09, 2018, at 05:42 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)