Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 157 (Esther risks her life 2)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

157. एस्तेर अपने प्राण खतरे में डालती है २


हामान केवल कुटील प्रकार का व्यक्ति ही न था बल्कि बहुत अभिमानी भी था | फारिस के महान क्षयर्ष राजा ने उसे राज्य में दूसरे स्थान पर अत्यन्त शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में नियुक्त किया था | हर व्यक्ति उस के सामने झुकता और उस को दंडवत करता था | परन्तु मोर्दकै, जो एस्तेर रानी का सौतेला पिता था, ऐसा नहीं करता था | वह कभी उस के सामने नहीं झुका | हामान बहुत क्रोधित हुआ |

हामान: “तु आदेश मानने से इन्कार कर रहा है | तू मेरे सामने झुक क्यों नहीं जाता ?”

मोर्दकै: “कयोंकि मैं यहूदी हूँ और केवल परमेश्वर के सामने झुकता हूँ |”

हामान: “तुझे इस के लिये पछ्ताना होगा !”

हामान का बहुत ही अपमान हुआ और उस के दिल में एक दानवीय युक्ति निर्मान हुई |

हामान: “मैं उसे मार डालूँगा | उस की हत्या करूँगा और केवल उस की ही नहीं बल्कि उन सब यहूदियों की जो फारस के १२७ प्रान्तों में रहते हैं |”

हामान ने राजा से यहूदियों के विषय में बहुत बुरी तरह से बात की और अपने दानवीय युक्ति के लिये बहुत सारे लालच दे कर राजा का मन मोह लिया | तब वह जो चाहता था कर सकता था |

हामान ने अपने तेज गति से दौडने वाले घोड़ों पर संदेश वाहक भेजे | वह सील बंद पत्र ले कर हर नगर को गये | हर जगह उस का भयानक आदेश सुनाया गया |

संदेश वाहक: “राजा के आदेश नुसर, १३ दिसम्बर के दिन, सब यहूदी पुरुष, स्त्री और बच्चे मार डाले जायें | किसी को जीवित न छोडो ! हर एक को मार डालो और उस की संपत्ति ले लो !”

इस आदेश ने बहुत भय और आतंक निर्मान किया | यहूदियों ने मृत्यु शोक का लिबास पहन लिया | वे रोये और उन्होंने परमेश्वर को पुकारा | मोर्दकै ने राज महल में तत्कालीन निवेदन भेजा कयोंकि अब केवल एक ही व्यक्ति, अर्थात उस की सौतेली बेटी, एस्तेर रानी, उन को बचा सकती थी |

मोर्दकै: “एस्तेर, तुम राजा के पास जाओ और उस से निवेदन करो कि वह हमें जीने दे |”

एस्तेर: “मैं यह नहीं कर सकती | किसी को राजा के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई है जब तक कि वह स्वय: उसे न बुलाये | यदि मैं चली जाऊँ तो मैं मर सकती हूँ |”

मोर्दकै: “खामोश न रहो ! हो सकता है कि यही कारण है जो तुम आज रानी हो --- ताकि हमें बचा सको |”

एस्तेर: “मेरे लिये प्रार्थना करो | मैं राजा के पास जाऊँगी | यदि मुझे नाश ही होना है तो मुझे यह स्विकार है !”

ठीक एस्तेर की तरह, यीशु ने भी अपने जीवन की बाजी लगाई | आप मरने के लिये तैयार थे ताकि हम बचाये जाते और अनन्त जीवन पाते |

एस्तेर ने अपने अत्यन्त सुन्दर कपड़े पहने | धड़कते हुये दिल के साथ वह सिंहासन के कमरे तक पहुँची | राजा ने उसे आते हुये देखा | क्या वह उसे आने देगा या ...

यह मैं तुम्हें अगले ड्रामे में बताऊंगा |


लोग: वर्णनकर्ता, हामान, मोर्दकै, एस्तेर, संदेश वाहक

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 10, 2018, at 02:26 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)