Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 025 (The saddest story ever)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

25. अत्यन्त दु:खी कहानी


क्या तुम उन व्यक्तियों को जानते हो जिन का कभी जन्म दिन नहीं मनाया गया ?

आदम और हव्वा ! उन का जन्म दिन नहीं हुआ था, बल्कि परमेश्वर ने उन की सृष्टि की | परन्तु वे इतने प्रसन्न थे मानो हर दिन उन का जन्म दिन हो | वे परमेश्वर के साथ रहते थे | वे उस से बातचीत करते थे और उस की आवाज सुन सकते थे | वहाँ कभी झगड़ा, बीमारी या चिन्ता न थी | परमेश्वर ने उन्हें बहुत कुछ दिया था और उस ने उन से कहा :

परमेश्वर ने कहा: “तू वाटिका से सब वृक्षों का फल खा सकता है, केवल जो वृक्ष वाटिका के बीच में है उस का फल तू कभी न खाना | तू उस वृक्ष को छूना भी नहीं, नहीं तो मर जायेगा |”

हर वस्तु उन की आपनी थी सिवाय इस एक अपवाद के | आदम और हव्वा परमेश्वर से प्रेम करते थे और इस लिये उन्हों ने प्रसन्न हो कर उस की आज्ञा का पालन किया |

परन्तु तब वहाँ कोई अचानक आगया जो नहीं चाहता था कि कोई परमेश्वर से अच्छे संबन्ध रखे | वह शैतान था | पहले वह स्वर्गदूत था | वह घमंडी था और परमेश्वर के समान होना चाहता था, और इसी कारण उसे स्वर्ग से निकाल दिया गया था |

शैतान: “क्या यह सच है कि परमेश्वर ने तुम्हें इस वृक्ष का फल न खाने को कहा |”

हव्वा: “हम इस वृक्ष के सिवा हर वृक्ष का फल खा सकते हैं अन्यथ : हम मर जायेंगे |”

शैतान: “तुम नहीं मरोगे |”

परमेश्वर का शत्रु पुराना झूटा है | वह परमेश्वर के वचन को तोड़ मरोड़ कर रखता है और मन में शंका निर्माण करता है | हव्वा को परमेश्वर की आज्ञा पूर्णत : याद थी परन्तु किसी तरह उस ने ललचाने वाले शैतान की बात मान ली | जब उस ने उस फल को वृक्ष पर देखा तो उसे वह पसंद आया इस लिये उस ने उसे लिया और उस में से कुछ खाया और आदम को दिया जो उस के पास खड़ा था |

आज्ञा का पालन न करना पाप है और पाप के परिणाम भयानक होते हैं | पहले के समान अब कुछ भी न रहा |

परमेश्वर ने कहा: “आदम तू कहाँ है ?”

जब परमेश्वर ने उन्हें पुकारा तब वे डर गये, इस लिये वे उस से छिप गये | उन्हों ने एक दूसरे को दोषी ठहराया | पाप हमें प्रसन्न नहीं करता और धार्मिक परमेश्वर को उन्हें दंड देना पड़ा | पाप की मजदूरी मृत्यु है; इस का अर्थ यह हुआ कि हम हमेशा के लिये परमेश्वर से अलग किये गये | आदम और हव्वा को स्वर्ग को छोड़ देना पड़ा |

दुनिया में सब से बुरी घटना घटी पाप दुनिया में आ गया | उस समय से हर व्यक्ति पापी बन गया | परन्तु परमेश्वर प्रेम है, इस लिये उस ने तभी एक उद्धारकर्ता का वचन दिया जो हमारे पाप अपने ऊपर लेगा और हमें एक नई शुरुआत देगा |

अगले ड्रामे में तुम्हें बताऊंगा कि यह उद्धारकर्ता कौन है |


लोग: वर्णन कर्ता, शैतान, हव्वा, परमेश्वर की आवाज

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 23, 2018, at 02:08 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)