Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 107 (Lame excuses)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

107. झूटा बहाना


डर्क किताबों का कीड़ा है | मार्क ट्वेन हो या सी, एस, लेविस, वह सब को खा जाता है | परन्तु एक विशेष किताब है जिस के बारे में वह उत्तेजित नहीं हो सकता |

डर्क: “पवित्र शास्त्र मेरे लिये नहीं है |”

लड़की: “क्यों नहीं ?”

डर्क: “उस में इतना कुछ है जिसे मैं समझ नहीं पाता |”

लड़की: “यह एक सुस्त बहाना है | मैं जानती हूँ कि तुम कुछ तो समझ पाओगे |”

डर्क: “जैसे क्या ?”

लड़की: “जैसे, तुम चोरी न करो |”

वाव, वह डर्क को तीर की तरह चुभा | उस का चहरा लाल हो गया और वह तुरन्त चला गया |

क्या तुम ने कभी सुना है कि पवित्र शास्त्र किताबों की किताब है ?

डर्क: “छाप खाने की खोज लगने के बाद, पवित्र शास्त्र पहली किताब थि जो छापी गई |”

लड़की: “पवित्र अशास्त्र का १६०० भाषाओँ में अनुवाद किया गया है |”

डर्क: “सब से छोटा पवित्र शास्त्र इंगलैंड में छपा और वह दियासलाई की डिब्बी के बराबर का था |”

लड़की: “दुनिया का सब से बड़ा पवित्र शास्त्र लकड़ी का बना हुआ है और उस का वजन २४००० पौंड है |”

डर्क: “पवित्र शास्त्र बहुत प्रिय किताब है परन्तु कई लोग उस से घ्रणा करते है |”

लड़की: “पवित्र शास्त्र का लेखक परमेश्वर है और उस ने जो कहा उसे लग भाग ४० व्यक्तियों ने लिखा |”

डर्क: “जो व्यक्ति पवित्र शास्त्र पढ़ता है और परमेश्वर के वचन पर विश्वास करता है वह नया व्यक्ति बन जाता है | कोई और किताब किसी और व्यक्ति को ऐसे बदल नहीं सकती |”

लड़की: “पवित्र शास्त्र में लग भाग तीस लाख अक्षर हैं | यदि तुम हर दिन चार अध्याय पढोगे तो पूरा पवित्र शास्त्र एक साल में पढ़ पाओगे |”

डर्क: “इंगलैंड में एक व्यक्ति पवित्र शास्त्र को १०० बार पढ़ चुका है |”

किसी व्यक्ति ने अपने मित्र का पवित्र शास्त्र खोज निकला जिस में बन्दुक की गोली के बने हुए छेद थे | उस ने सोचा यह बुरा और नीच काम है | कौन सा व्यक्ति परमेश्वर के वचन को ऐसे नीच स्थिति में रखने का साहस करेगा ? उसे झटका लगा | उस के मित्र ने अनुमान लगाया कि वह क्या सोच रहा था |

मनुष्य: “मुझे अपने बन्दुक की गोलियों से छिदे हुए पवित्र शास्त्र से आनन्द होता है क्योंकी उस ने मेरे प्राण बचाए | युद्ध में मैं फौजी था और सामने की रेखाओं में लड़ रहा था | हम एक खड्डे से दूसरे खड्डे की ओर रेंगते हुए जाते थे | अचानक मेरी छाती पर जोर का मुक्का लगा और चुभता हुआ दर्द महसूस हुआ | हुआ यह था कि शत्रु ने निशाना लगा कर मेरी ओर गोली चलाई | परन्तु मैं हमेशा मेरा छोटा पवित्र शास्त्र अपने सामने के पाकिट में रखा करता था | उस गोली ने पवित्र शास्त्र को फाड कर मुझे साधारण चोट पहुँचाई | अगर पवित्र शास्त्र वहाँ न होता तो यह निशाना मेरे दिल तक चुभ गया होता |
उस ने मेरे प्राण बचाए | और केवल एक बार ही नहीं बल्कि दो बार | पहली बार उस ने मुझे बचाया जब मैं ने पढ़ा कि यीशु ही एक मात्र व्यक्ति हैं जो मुझे मेरे पापों से बचा सकते हैं | और दूसरी बार जब उस ने मुझे बन्दुक की घातक गोली से बचाया |”

मैं हर दिन पवित्र शास्त्र को पढ़ता हूँ | क्या तुम भी पढ़ते हो ? यदि तुम पवित्र शास्त्र की प्रति अपने पास रखना चाहते हो तो मुझे लिखो | पवित्र शास्त्र में लिखा है : तेरा वचन मेरे पॉंव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है |” (भजन संहिता ११९:१०५)

यह उजियाला तुम्हें मार्ग दिखता है ताकि तुम खो न जाओ बल्कि परमेश्वर की ओर जाने वाला मार्ग पा सको |


लोग: वर्णनकर्ता, डर्क, लड़की, मनुष्य

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 31, 2018, at 08:36 AM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)