Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 154 (Jesus is the victor 2)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

154. यीशु विजेता हैं २


शैतान कुटील और बुरा व्यक्ति है | उस से बचे रहो | शैतान, परी कथा का पात्र नहीं है | पवित्र शास्त्र में लिखा है कि वह गरजने वाले सिंह के समान इस खोज में रहता है कि किस को पकड़ खाये |

बालक: “मैं ने यह कभी नहीं सोचा था कि वह सच में अस्तित्व में है |”

वह परमेश्वर का शत्रु है जो हमें परमेश्वर पर विश्वास लाने से रोकने के लिये सब कुछ करता है |

क्या तुम्हें उस की सर्वप्रथम युक्ति की याद है ?

बालक: “वह मन में परमेश्वर के विरुद्ध शंका और अविश्वास निर्मान करता है |”

तुम्हारे साथ वह यह व्यवहार कैसा करेगा उस के लिये होशियार रहो | उस के फंदे में न फंसो | प्रभु यीशु से बिन्ती करो कि आप तुम्हारी रक्षा करें कयोंकि आप ने शैतान पर विजय पा ली है |

परमेश्वर का पुत्र उस का मन पसन्द लक्ष था | शैतान निश्चित रूप से यीशु को हमारे कारण क्रूस पर मरने से रोकना चाहता था | वह हमें परमेश्वर के साथ अनन्त जीवन प्राप्त करने पर प्रतिबंध लगाना चाहता था | इसी लिये उस ने आक्रमक दृष्टिकोण अपनाया |

शैतान: “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है तो इन पत्थरों से कह कि रोटियां बन जायें | यदि तू परमेश्वर का पुत्र है तो इस ऊँचे स्तंभ पर से नीचे कूद जा | परमेश्वर तेरी रक्षा करेगा |”

यीशु विजेता हैं | आप को यह आव्यशकता न थी कि शैतान को सिद्ध कर के बतायें कि आप सच में परमेश्वर के पुत्र हैं | इस के बाद शत्रु ने दूसरी चाल चली | उस ने एक बड़ा वचन दिया |

शैतान: “यदि तु झुक कर मुझे प्रणाम करे तो मैं तुझे सारी दुनिया दे दुंगा |”

यीशु: “ऐ शैतासं, यहाँ से चला जा ! पवित्र शास्त्र में कहा गया है : तू, प्रभु अपने परमेश्वर को ही प्रणाम कर और केवल उसी की उपासना कर |”

यीशु विजेता हैं | आप केवल एक वाक्य कहते हैं और शैतान को भाग जाना पड़ता है |

यीशु विजेता हैं ! इसी लिये शैतान आप से घ्रणा करता है |

जब यीशु क्रूस पर चढ़े हुये थे तब शत्रु ने अपना आखरी हथ्यार इस्तेमाल किया |

शैतान: “यदि तू निश्चित ही परमेश्वर का पुत्र है तो क्रूस पर से नीचे उतर आ |”

यदि यीशु ने ऐसा किया होता तो हम हमेशा के लिये खो जाते | तब हमारे पापों की क्षमा न होती | तब परमेश्वर के साथ अनन्त जीवन भी न
होता |

परन्तु यीशु ने प्रतिरोध किया | आप विजेता हैं ! क्रूस पर आप ने पाप, मृत्यु और स्वय : शैतान पर विजय पाई | आप का पुनरुत्थान इस का सिद्धाँत है |

जब तुम यीशु पर विश्वास करते हो तब तुम विजेता के पक्ष में होते हो |

डरो नहीं, कयोंकि यीशु विजेता हैं !

हमेशा आप का नाम लेना भूल न जाना ! आप से प्रार्थना करो, आप तुम्हारी रक्षा करेंगे |


लोग: वर्णनकर्ता, बालक, शैतान, यीशु

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 31, 2018, at 09:29 AM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)