Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 097 (Whoever doesn’t want to listen 1)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

97. जो कोई नहीं सुनेगा १


(खटखटाने की आवाज)

पहला आदमी: “अब उस ने अपना काम फिर शुरू किया |”

स्त्री: “वह मुझे बहुत परेशान करता है |”

दूसरा आदमी: “वह सर्व काल का बड़ा बाँध बनाने वाला है | वर्षा होने वाली है | परमेश्वर ने शायद उसे यह बताया है |”

परमेश्वर ने निश्चय ही उसे यह बताया था |

परमेश्वर ने कहा: “मैं ने एक निर्णय लिया है | मैं हर व्यक्ति को जो जमीन पर जीता है, नष्ट करूँगा | उन के विचार और कार्य पूर्णत : भ्रष्ट हैं |”

नूह अकेला मनुष्य था जो परमेश्वर पर विश्वास रखता था | इस के लिये उसे बहुत साहस की आव्यशकता थी | उस ने अपने आप को बुरे काम करने न दिया | वह दृढ़ रहा और वह सब किया जिस का परमेश्वर ने आदेश दिया | परमेश्वर उस से प्रसन्न था |

परमेश्वर ने कहा: “नूह, लकड़ी का एक जहाज़ बना | मैं एक बड़ी बाढ भेज रहा हूँ | हर जीवित वस्तु ड़ूब जायेगी | परन्तु मैं तुझे और तेरी पत्नी को और तेरे बेटों और उन की पत्नियों को बचाऊँगा |”

नूह ने वह सब किया जो परमेश्वर ने उस से कहा था | उस ने अपने बेटों के साथ परमेश्वर के निदेशन के अनुसार एक जहाज़ बनाया | वह करीब करीब ५०० फुट लम्बा, ७२ फुट चौड़ा और ४० फुट ऊँचा था | ऊपर की छत बिठाई गई और तीन मंजिलों को कमरों में बाँट दिया गया | जहाज़ का एक दरवाजा था और छत पर एक खिडकी थी | उसे अन्दर और बाहर से डामर से पोत कर सील किया गया |

क्या तुम कल्पना कर सकते हो कि उन के पड़ोसियों ने उन का कितना मजाक उड़ाया होगा ?

पहला आदमी: “नूह पागल है | यह जहाज़ तैर सके इतना पानी कहाँ से आयेगा ?”

दूसरा आदमी: “मैं ने कभी वर्षा देखी भी नहीं है | नूह, तुम जो कर रहे हो उसे बंद कर दो और जीवन का आनंद लो |”

परन्तु नूह ने अपना काम नहीं रोका | उस ने वह काम जारी रखा जो परमेश्वर ने उसे करने के लिये कहा था | कई साल के परिश्रम के बाद जहाज़ बन कर तैयार हुआ |

परमेश्वर ने कहा: “नूह, अपने परिवार के साथ जहाज़ में चढ़ जाओ | अपने साथ हर प्राणी में से दो दो और सब के लिये पर्याप्त मात्रा में भोजन ले लो | केवल एक और सप्ताह और फिर उस के बाद ४० दिन और ४० रात तक मैं लगातार वर्षा होने दूँगा |”

नूह ने वर्षा नहीं देखी थी परन्तु वह सब कुछ करता गया जैसा परमेश्वर ने कहा था | वह अपने परिवार के साथ जहाज़ में सवार हो गया | जानवर भी आ गये | ऐसे लगता था जैसे उन्हें आने वाले खतरे की जानकारी थी |

वे सब उस एक ही दरवाजे से जहाज़ में चले गये |

परमेश्वर ने स्वय : नूह के पीछे दरवाजा बंद कर दिया | उस ने उन्हें बचाया जिन्हों ने उस पर विश्वास किया और उस के आज्ञाकारी रहे थे |

और दूसरे ? उन्हों ने परमेश्वर पर विश्वास नहीं किया |

वर्षा की पहली बूँदें गिरीं | और तब लोगों ने अचानक जान लिया कि परमेश्वर जो कहता है वह करता है |

अगले ड्रामे में मैं तुम्हें बताऊँगा कि और क्या हुआ |


लोग: वर्णनकर्ता, दो आदमी, स्त्री, परमेश्वर

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 31, 2018, at 08:25 AM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)