Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 089 (Ringu at the bull race 1)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

89. रिंगु और सांडों की दौड़ १


भारत के छोटे से गाँव में रिंगु ने सांडों को गाडी में जोत दिया | तब उस के माता पिता उस में सवार हो गये |

रिंगु: “बत्तू, तुम भी आ जाओ, हम जा रहे हैं |”

बत्तू: “हुरराह, हम बाजार को जा रहे हैं |”

रिंगु: “और तब हम सांडों का महान उत्सव मनायेंगे |”

बत्तू: “रिंगु, तुम्हें सांडों की प्रतिस्पर्धा जीतते हुये देखने के लिये मैं उत्सुक हूँ |”

रिंगु सांडों को हांकने के लिये आगे बैठा था परन्तु वह बहुत उदास था | मार्ग जंगल में से जाता था | कुछ लोग कहते थे कि वहाँ शेर रहते थे और दुष्ट आत्मायें भी वहाँ छिपी रहती थीं |

बत्तू: “रिंगु, तेज गति से हांको, और तेजी से |”

रिंगु: “मुझे शंका है कि हम किसी परदेसी को देख सकेंगे या नहीं ? तुम उसे जानते हो, वह गोरी चमड़ी वाला ऊँचा पुरुष | वह जो हमाशा अच्छे परमेश्वर के विषय में बोला करता है |”

शहर में बहुत धक्कम धक्का हो रहा था | जैसे ही वे शहर में पहुँचे, सब से पहले बत्तू गाडी में से उतरा |

रिंगु: “ओह, ओह, मेरा पाँव !”

एक लम्बा काँटा उस की एडी में चुभ गया था | उस ने अपने दांत दबाये और उस कांटे को खींच कर निकाल दिया | उस के बाद वह अपने माता पिता के पीछे लंगड़ाता हुआ चलने लगा | उस के पिता ने कुछ सामान ख़रीदा और रिंगु ने चुपके से एक केला चुरा लिया | वह अच्छी तरह से जानता था कि यह ठीक नहीं है परन्तु उस ने सोचा कि दूसरे लोग भी तो चुराते हैं |

उन्हों ने सुरीला संगीत सुना | रिंगु वहाँ तक भागना चाहता था परन्तु किसी पुरुष से टकराया | उस मनुष्य के हाथ में जो पत्रिकायें थीं वह सब गिर गईं | वह वही परदेसी था | रिंगु ने भागने का प्रयत्न किया परन्तु उसे रोका गया |

मिशनरी: “मेरे मित्र, एक मिनिट के लिये रुक जाईये | मैं तुम्हें यह पत्रिका देना चाहता हूँ | यह परमेश्वर की ओर से पत्र है | इस में तुम तुम्हारे लिये उस के प्रेम के विषय में पढ़ सकते हो |”

रिंगु ने वह पत्रिका छीन ली और अपनी पगड़ी में रख दी |

संगीत रुक गया और जो भारती वह वाधयंत्र बजा रहा था वह उठ कर खड़ा हो गया |

पांडू: “मेरा नाम पांडू है | मैं दुष्ट आत्माओं के लिये बलि चढ़ाता था और सांडों की आराधना करता था | परन्तु अब मैं जीवित परमेश्वर को जानता हूँ और उस की सेवा करता हूँ | वही एक सत्य परमेश्वर है |”

रिंगु ने इन बातों पर विचार किया | दूसरे दिन सवेरे ढोलों के उच्च स्वर ने उसे जगाया | डरते हुए उस ने अपना लाल, सूजा हुआ पाँव देखा | उस के पिता ने जादूगर को बुलाया | जैसे ही वह उस के पास आया, रिंगु कांपने लगा | उस ने काली मिर्ची उस के जखम पर छिड़की और उस के कान में फूंका | रिंगु चिल्लाया |

रिंगु: “आउच !आउच !”

काली मिर्च और फूंकना कैसे सहायक हो सकता है ? प्रतिस्पर्धा शुरू हुई | रिंगु को बहुत दर्द हो रहा था | परन्तु उस ने संयम से काम लिया और हंसने का प्रयत्न किया |

(बन्दुक की गोली चलने की आवाज)

सांड भागने लगे | दर्शकों ने उन का जयजयकार किया | रिंगु फिर दर्द के कारण रोया और गाडी के पीछे भागा | उस ने ठोकर खाई और तब ...?

अगला ड्रामा तुम्हें बतायेगा कि तब क्या हुआ |


लोग: वर्णनकर्ता, रिंगु, बत्तू, मिशनरी, पांडू

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 09, 2018, at 05:56 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)