Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 141 (5 a.m. Get up 2)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

141. ५ बजे सवेरे उठ जाना २


(घड़ी का अलार्म बजने की आवाज)

सवेरे पॉंच बजे अलार्म बजा | हडसन टेलर उठ गया |

लड़का: “इतनी जल्दी ! क्यों ?”

वह चाहता था कि उसे बहुत समय मिले ताकि वह अपना पवित्र शास्त्र बिना किसी की बधा डाले, पढ़ सके | यह उस का पहला सीखने का पाठ था कयोंकि वह मिशनरी बनना चाहता था | इस के अलावा वह खेल कूद में भी भाग लेने लगा ताकि अधिक रूप से शारीरिक दृष्टि से स्वस्थ रहे |

यह प्रस्थिति १५० साल पहले थी | हडसन टेलर प्रभु यीशु से प्रेम करता था और मिशनरी बनना चाहता था |

(खटखटाने की आवाज)

हडसन टेलर: “हलो, पादरी साहब, क्या आप मुझे चीन के विषय में कोई पुस्तक पढ़ने के लिये दे सकते हैं ?”

पादरी: “तुम्हें चीन के विषय में पुस्तक क्यों चाहिये ?”

हडसन टेलर: “यीशु चाहते हैं कि मैं वहाँ मिशनरी बन कर जाऊं |”

पादरी: “और तुम चीन कैसे जाओगे ?”

हडसन टेलर: “यह मैं अब तक नहीं जानता | मैं प्रभु यीशु पर विश्वास करूँगा | आप मेरा मार्गदर्शन करेंगे |”

यीशु पर विश्वास करना बहुत महत्वपूर्ण बात है | हम ऐसा करना सीख सकते हैं | हडसन टेलर ने यीशु के साथ एक करार किया जो उस की सहायता करता |

हडसन टेलर: “प्रभु यीशु, मेरी हर आव्यश्कता के लिये मैं केवल आप ही से बिन्ती करूँगा |”

हडसन धनी नहीं था | एक समय उस के पास केवल आधा क्राऊन था जो तीन डॉलर के बराबर होता है | फिर भी वह प्रसन्न था और गरीबों की चिन्ता करता था |

आदमी: “टेलर साहब, कृपया आ कर मेरी पत्नी के लिये प्रार्थना कीजिये | वह बहुत बीमार है |”

हडसन उस आदमी के पीछे एक छोटे से गंदे कमरे में गया | जब उस ने भूके बच्चों और मरने के करीब पत्नी को देखा तब उस ने उन के लिये प्रार्थना की और उन्हें अपनी अन्तिम पूंजी भी दे दी | उस ने केवल प्रभु यीशु को ही बताया कि दोपहर के भोजन के लिये उस के पास कोई आहार नहीं है | और यीशु ने उस के विश्वास को पुरस्कृत किया | डाक के द्वारा आश्चर्यकर्म आ गया | एक अजनबी व्यक्ति की ओर से १२ डॉलर आ गये ! और वह बीमार स्त्री फिर से चंगी हो गई |

हडसन डॉ. हारडे के लिये काम करता था | वह अच्छा डॉक्टर था परन्तु भुलक्कड़ व्यक्ति था |

डॉ. हारडे: “टेलर साहब, क्या मैं ने तुम्हारा वेतन दिया है ?”

हडसन टेलर: “जी नहीं |”

डॉ. हारडे: “मुझे खेद है | मैं अभी अभी सारी रकम बैंक में ले गया | अच्छा होता जो तुम ने मुझे याद दिलाया होता |”

परन्तु वह उस के करार के विरुद्ध काम हुआ होता जिस के अनुसार उसे केवल यीशु ही से अपनी आव्यशकता कहनी थी |

परन्तु अब वह अपना किराया कैसे चुकाये गा ?

डॉ. हारडे फिर एक बार स्वागत कक्ष में आया |

डॉ. हारडे: “यह रहा तुम्हरा वेतन | एक बीमार अभी अभी आया और इसी समय अपना बिल अदा करना चाहता था |”

इस तरह यीशु ने हडसन की फिकर ली | आप हर उस व्यक्ति की फ़िकर लेते हैं जो आप पर विश्वास करता है |

इस के बाद हडसन ने लंडन में चिकित्सा का अभ्यास किया | महाविद्यालय के अस्पताल में उस के साथ एक भयानक घटना घड़ी | उस के विषय में तुम अगले ड्रामे में सुनोगे |


लोग: वर्णनकर्ता, हडसन टेलर, पादरी, डॉ. हारडे, लड़का, आदमी

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 10, 2018, at 10:28 AM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)