Home
Links
Contact
About us
Impressum
Site Map


YouTube Links
Spotify Links
App Download


WATERS OF LIFE
WoL AUDIO


عربي
Aymara
Azərbaycanca
Bahasa Indones.
বাংলা
Български
Cebuano
Deutsch
Ελληνικά
English
Español-AM
Español-ES
فارسی
Français
Fulfulde
Gjuha shqipe
Guarani
հայերեն
한국어
עברית
हिन्दी
Italiano
Қазақша
Кыргызча
Македонски
Malagasy
മലയാളം
日本語
O‘zbek
Plattdüütsch
Português
پن٘جابی
Quechua
Română
Русский
Schwyzerdütsch
Srpski/Српски
سِنڌِي‎
Slovenščina
Svenska
தமிழ்
Türkçe
Українська
اردو
中文

Home -- Hindi -- Perform a PLAY -- 055 (Not guilty but behind bars 3)

Previous Piece -- Next Piece

नाटक -- अन्य बच्चों के लिए अभिनीत करो !
च्चों द्वारा अभिनय करने के लिए नाटक

55. निरपराधी कारागृह में ३


बंदीगृह की कोठरी का दरवाज़ा ज़ोर की आवाज के साथ बंद हुआ | दारोगा ने दरवाज़े पर ताला लगा दिया और वह चला गया | यूसुफ सलाखों के पीछे बैठ गया | अपराधी नहीं !
उस ने जो काम किया था वह ठीक था, और उस के कारण वह बंदीगृह में बैठा था | क्या तुम इसे समझ सकते हो ?

यूसुफ गहरे सोच में पड़ गया |

(उस के सोचने के समय पृष्टभूमि में संगीत सुनाई देता है)

उस ने अपने मन की आँखों में अपने भाईयों को देखा | कई साल पहले उन्हों ने उसे मिस्र के किसी व्यक्ति को दास के तौर पर बेच दिया था | वे उस से घ्रणा करते थे, केवल इस लिये कि परमेश्वर ने कहा था कि वह यूसुफ को महान शासक बनायेगा |

पिरामिडों और फिरौनों के देश में, पोतिफर ने उसे दास के तौर पर ख़रीदा | यूसुफ उस का काम ठीक तरह से करता था | फिरौन के अधिकारी को आश्चर्य हुआ; इस से पहले उस के पास कभी ऐसा कोई सेवक न था | यूसुफ जो कुछ करता था वह सफल होता था | कभी कोई काम नहीं बिगड़ा | मैं तुम्हें इस का रहस्य बताऊँ | परमेश्वर उस के साथ था और उस की सहायता करता था |

पोतीफर ने उसे अपने घर और सभी खेतों का नियंत्रण सौंप दिया था | यूसुफ विश्वास करने के योग्य व्यक्ति था और बहुत सुन्दर भी था | पोतीफर की पत्नी उस से प्रेम करती थी और चाहती थी कि वह उस के साथ पती समान संबन्ध रखे |

क्या यह ठीक है ? परमेश्वर का आदेश कहता है : तू व्यभिचार न करना | यह आज्ञा आज भी लागू है जैसे पहले थी | यूसुफ ने परमेश्वर की आज्ञा मानी और अपने आप को इस स्थिति में पड़ने न दिया |

एक दिन पोतीफर की पत्नी ने यूसुफ को फिर एक बार लुभाने का प्रयत्न किया |

जब कोई तुम्हें कोई बुरा काम करने के लिये लुभाता है तब तुम क्या करते हो ? यूसुफ की तरह करो : वह पाप करने के बदले भाग गया | इस स्त्री ने उस का कोट पकड़ा और उसे मजबूती से थामे रही परन्तु यूसुफ उस में से निकल गया और अपने प्राण बचा कर भाग गया | उस ने अपने मालिक की पत्नी के साथ पाप न करना पसंद किया | परन्तु वह परेशान हुई और यूसुफ से बदला कैसे लिया जाये इस के लिये मार्ग निकालने के विषय में सोचने लगी |

जब उस का पती अपने काम पर से लौट कर घर आ गया तब उस ने उसे बताया कि यूसुफ उस के कमरे में घुस आया और उस के साथ छेड़खानी करने लगा | जब वह चिल्लाई तब वह भाग गया और अपना कोट छोड़ गया | यह उस का प्रमाण था |

पोतीफर ने उस के झूट पर विश्वास किया और यूसुफ पर बहुत क्रोधित हुआ | उस ने तुरन्त उसे बंदीगृह में डाल दिया |

परन्तु परमेश्वर यूसुफ के साथ बंदीगृह में भी था, और इसी लिये यह कहानी अभी समाप्त नहीं हुई | परमेश्वर के पास यूसुफ के लिये अभी भी योजनायें हैं, जब की वह उसे उस समय देख न पा रहा था |

अगले ड्रामे में यूसुफ की कहानी जारी रहेगी |


लोग: वर्णनकर्ता

© कॉपीराईट: सी इ एफ जरमनी

www.WoL-Children.net

Page last modified on July 09, 2018, at 02:58 PM | powered by PmWiki (pmwiki-2.3.3)